Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई कल्पना की उड़ान, चित्रकला और भाषण में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शनजिलास्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता विद्यार्थियों के साथ खेल प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट: भगत राम शर्मा

सक्ती। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आयोजित जिलास्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य समापन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में हुआ। समारोह में विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं शिक्षित भारत की परिकल्पना को साकार करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को देश के भविष्य और विकास की सोच से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक एवं जिला स्तर पर विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement Box

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष एवं तकनीकी विकास तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विशेष आकर्षण कक्षा तीसरी की छात्रा काव्या चंद्रा का ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर दिया गया ओजस्वी भाषण रहा, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता

प्राथमिक स्तर: मुस्कान प्रथम, मिनी कसेर द्वितीय एवं दीपा पटेल तृतीय।

पूर्व माध्यमिक स्तर: जया पटेल प्रथम, नम्रता बरेठ द्वितीय एवं नीलम तृतीय।

हाई स्कूल स्तर: अर्चना प्रथम, गगन द्वितीय एवं अदिति तृतीय।

हायर सेकेंडरी स्तर: यशस्वी प्रथम, काव्या द्वितीय एवं प्रिया तृतीय।

भाषण प्रतियोगिता के विजेता

प्राथमिक स्तर: तनिशा प्रथम, नाव्या द्वितीय एवं मानसी तृतीय।

पूर्व माध्यमिक स्तर: इशिका प्रथम, त्रिशा द्वितीय एवं निधि तृतीय।

हाई स्कूल स्तर: दिव्या प्रथम, वेदिका द्वितीय एवं कुसुम तृतीय।

हायर सेकेंडरी स्तर: रंजना प्रथम, धैर्य सागर द्वितीय एवं रानू तृतीय स्थान पर रहे। समारोह में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल, प्रभारी राकेश अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी ए.एस. राज, कार्यक्रम संयोजक मुकुटधर दुबे, डी.पी. पटेल एवं विद्यालय के प्राचार्य सुरेश जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन देवाशीष बनर्जी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आकाश यादव, महावीर सिदार एवं शिवेश राठौर सहित सेजेस विद्यालय परिवार का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई कल्पना की उड़ान, चित्रकला और भाषण में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शनजिलास्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता विद्यार्थियों के साथ खेल प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की CME में 100 से अधिक चिकित्सकों ने की सहभागिता हृदय एवं ईएनटी रोगों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया व्याख्यान, चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञानवर्धक संवाद

विकसित भारत’ का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त होकर मुख्यधारा से जुड़े : सांसद राहुल सिंह लोधी सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ, 32 ग्राम पंचायतों का किया गया निरीक्षण

WhatsApp