Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हसौद पुलिस की जुआ गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई, दो प्रकरणों में 6 आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – वाई. एस.

हसौद/सक्ती। थाना हसौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं मौके से 6,840 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, तीन मोटरसाइकिल, अधजली मोमबत्ती एवं प्लास्टिक बोरी सहित करीब 1,21,380 रुपये की सामग्री जब्त की।

Advertisement Box

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं एसडीओपी चंद्रपुर-डभरा श्री सुमित गुप्ता (रापुसे) के दिशा-निर्देशन तथा थाना प्रभारी हसौद प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू के नेतृत्व में की गई।

नरियरा में कार्रवाई

4 अक्टूबर 2026 को पुलिस को ग्राम नरियरा में जुआ गतिविधि संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

इस दौरान टेकराम बंजारे, पिता छेडूराम बंजारे, उम्र 46 वर्ष, निवासी नरियरा तथा ईमानदार साहू, पिता गणेश राम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिरौनी को पकड़ा गया। मौके से नगद राशि एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।

इस संबंध में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) में प्रकरण दर्ज किया गया।

डोमाडीह में चार आरोपी गिरफ्तार इसी क्रम में ग्राम डोमाडीह में पुलिस द्वारा जुआ गतिविधि के संबंध में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें निर्मल केंवट, उमाशंकर यादव, लखन लाल टण्डन एवं राजकुमार साहू शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 5,540 रुपये नगद, तीन मोटरसाइकिलें, 52 पत्ती ताश, एक अधजली मोमबत्ती एवं सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी जब्त की। जब्त तीन मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब 1,10,000 रुपये बताई गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 188/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम का रहा योगदान पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू के नेतृत्व में आरक्षक कमलेश धारिया, संदीप नांग, राजेश यादव, पदुम चन्द्रा एवं गंगाराम यादव द्वारा की गई। हसौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध जुआ गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेक्रो विज़न एकेडमी का शानदार प्रदर्शन बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक; अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

WhatsApp