Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आस्था, अनुशासन और सौहार्द के साथ मनाएं दुर्गा पूजा पर्व—थाना महुली में पीस कमेटी की बैठक

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – कृष्ण चन्द्र भारती

आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में तहसीलदार धनघटा सुश्री प्रतिमा मौर्य के नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों, आयोजकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद किया गया। बैठक में सभी समितियों से दुर्गा पूजा पर्व को आपसी भाईचारे, श्रद्धा, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। आयोजकों को डीजे संचालन, ध्वनि की निर्धारित सीमा एवं समय, सार्वजनिक मार्गों पर सुचारु आवागमन, विद्युत सुरक्षा तथा आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रतिमा विसर्जन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान निर्धारित विसर्जन स्थलों, रूट, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए समितियों को आवश्यक जानकारी दी गई। विसर्जन जुलूस में अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई।आयोजन समितियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका समिति पदाधिकारियों से पंडाल एवं आयोजन स्थल पर पर्याप्त स्वयंसेवकों की व्यवस्था रखने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष ने दिया सौहार्दपूर्ण पर्व का संदेश थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का भी पर्व है। उन्होंने सभी से अनुशासन, संयम और आपसी सम्मान के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और जिम्मेदारी के साथ आयोजित होने वाला उत्सव समाज में भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करता है। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सभी पूजा समितियों को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे आपसी समन्वय बनाए रखें और किसी भी आवश्यक सूचना अथवा सहायता के लिए पुलिस-प्रशासन से संपर्क करें। आस्था, अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाएं दुर्गा पूजा पर्व।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेक्रो विज़न एकेडमी का शानदार प्रदर्शन बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक; अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

WhatsApp