Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छोटे कापसी में जमीन विवाद: धमकी के बाद सहमा परिवार, सुरक्षा और एफआईआर के लिए थाने में दिया आवेदन ढाई लाख रुपये देकर 10 साल से लिखा-पढ़ी का इंतजार, विरोध करने पर धक्का-मुक्की का आरोप

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – उत्तम बनिक,

छोटे कापसी। गांव में जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय शील ने पखांजूर थाने में लिखित आवेदन देकर जमीन के संबंध में विवाद, धक्का-मुक्की और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के बाद से उनका परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है और उन्होंने पुलिस से आवश्यक सुरक्षा एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Box

10 साल पहले जमीन के लिए दिए थे ढाई लाख रुपये

संजय शील के अनुसार, करीब 10 वर्ष पहले उन्होंने कृष्णपद मंडल से खासपारा वार्ड क्रमांक-1 स्थित 5 डिसमिल भूमि के लिए ढाई लाख रुपये दिए थे। शिकायत में बताया गया है कि ग्रामीणों की मौजूदगी में वहां खंभे लगाकर कब्जा भी लिया गया था। हालांकि, इसके बाद जमीन की लिखा-पढ़ी को लेकर लगातार इंतजार करना पड़ा।

6 अक्टूबर को विवाद बढ़ने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात करीब 8:10 बजे उन्हें कृष्णपद मंडल की दुकान पर बुलाया गया। वहां जमीन का कब्जा छोड़ने को लेकर बातचीत हुई। संजय शील ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनका कॉलर पकड़ा गया और धक्का-मुक्की की गई। साथ ही जमीन को लेकर गंभीर धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

संजय शील ने आवेदन में बताया कि उनके बच्चों को स्कूल और ट्यूशन आने-जाने के दौरान संबंधित दुकान के सामने से गुजरना पड़ता है। घटना के बाद परिवार को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने पुलिस से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने पखांजूर थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 8 अक्टूबर को थाने से आवेदन प्राप्त होने की रसीद भी दी गई है। अब मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp