Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की जनसुनवाई में 24 आवेदन प्राप्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट दीपक पटेरिया

दमोह। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नोहटा स्थित निज निवास रानी अवंती बाई परिसर में शनिवार को प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की उपस्थिति में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित कुल 24 लिखित आवेदन प्रस्तुत किए।

Advertisement Box

जनसुनवाई के दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस पहल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित हो रहा है। इससे विभिन्न समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को गति देने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सहायता मिल रही है।

प्रत्येक शनिवार को आयोजित होती है जनसुनवाई क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए नोहटा स्थित रानी अवंती बाई परिसर में प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। क्षेत्र के नागरिक निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मां के दरबार में पहुंचीं ममता पाण्डेय, सादगी और आत्मीयता से जीता ग्रामीणों का दिल मिरवापुर में दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुईं ममता पाण्डेय, ग्रामीणों ने कप्तानगंज विधानसभा से विधायक के रूप में देखने की जताई इच्छा

WhatsApp