
रिपोर्टर पूनम
चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पिथौरा, महासमुंद। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने तथा कथित वोट चोरी के मामलों की जांच कराने की मांग उठाई।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पिथौरा से बाइक रैली निकाली, जो एसडीएम कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी रखी।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भाग बाइक रैली एवं ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह दीवान, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, बुद्धेश्वर डडसेना, राजू सिन्हा, मंडल अध्यक्ष पूनम मानिकपुरी, किशोर सोनवानी, देवराज ठाकुर, प्रफुल्ल राजपूत, मिनकु आजमानी, कौशल रोहिला, बलदाऊ यादव, लोकनाथ यादव, गंगाधर बरिहा, संतोष यादव, रोहित पटेल, जीवन साहू, गीतेश्वर ठाकुर, जावेद गिरी गोस्वामी, मंत्रीर दुरू, अशोक कुमार दीवान एवं अरुण कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मताधिकार की सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया जोर वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।
स्थान: पिथौरा, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़।









