Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आभूषणों की जांच के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार 11.80 किलोग्राम सोने जैसे आभूषण व मूर्ति, 2.20 किलोग्राम चांदी जैसे आभूषण, 400 ग्राम चांदी के सिक्के और ₹30 हजार नकद बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

 

रिपोर्टर दीपक जैन

Advertisement Box

रतलाम। रतलाम पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषणों को असली बताकर बेचने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.80 किलोग्राम नकली सोने के आभूषण एवं मूर्ति, 2.20 किलोग्राम नकली चांदी के आभूषण, 400 ग्राम चांदी के सिक्के, ₹30 हजार नकद और एक इलेक्ट्रिक तौल कांटा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में रतलाम के एक व्यापारी से जुड़े मामले के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई घटनाओं के संबंध में भी जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई आगामी त्योहारों को देखते हुए रतलाम पुलिस बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस की टीम सक्रिय थी।

16 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र से आए कुछ महिला-पुरुष रतलाम में सोने-चांदी जैसे आभूषण बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को पकड़ा। उनके पास से विभिन्न आभूषण, चांदी के सिक्के, नकदी और इलेक्ट्रिक तौल कांटा बरामद किया गया।

व्यापारी से जुड़े मामले की जांच जारी पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने 16 अक्टूबर को फरियादी मुस्तफा तांबावाला की बर्तन की दुकान पर सोने के एक टुकड़े को असली बताकर बेचने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस द्वारा गिरोह की गतिविधियों और अन्य राज्यों में सामने आए मामलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस मामले में थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 566/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) में प्रकरण दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. सागर पिता गणेश राठौर, उम्र 29 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा।

2. गणेश पिता गंगाराम राठौर, उम्र 55 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा।

3. मानसिंह पिता वीरचन्द राय, उम्र 36 वर्ष, निवासी बदालीखेड़ा, एमजेएसएस पब्लिक स्कूल के पास, कानपुर रोड, थाना सरोजनी नगर, लखनऊ। इसके अतिरिक्त तीन महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बरामद सामग्री का विवरण

– चांदी के 9 सिक्के, कुल वजन 400 ग्राम।

– नकली चांदी के आभूषण, कुल वजन 2.200 किलोग्राम।

– नकली सोने के आभूषण एवं मूर्ति, कुल वजन 11.800 किलोग्राम।

– नकद राशि ₹30,000।

– एक इलेक्ट्रिक तौल कांटा।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक लोकेन्द्रसिंह डाबर, सहायक उपनिरीक्षक गौरचन्द परमार, प्रधान आरक्षक राजसिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, सुरेन्द्रसिंह, पंकज, कुलदीप जाट, महेश, जीवन विश्वकर्मा, धीरज यादव तथा महिला आरक्षक वर्षा पाटीदार, मेघा, भारती पंवार, प्रवीणा सोलंकी एवं वर्षा कैथवास का सराहनीय योगदान रहा।

रतलाम पुलिस की आमजन एवं व्यापारियों से अपील रतलाम पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से सोने-चांदी के आभूषण खरीदते समय उनकी शुद्धता एवं प्रामाणिकता की जांच करने का आग्रह किया है। पुलिस ने सलाह दी है कि अनजान व्यक्तियों से आभूषण खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

रतलाम पुलिस का संदेश: त्योहारों में सुरक्षा, नागरिकों का विश्वास और बाजारों में सुरक्षित व्यापार सुनिश्चित करने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

हंडिया में रेत परिवहन की जांच की मांग, CCTV फुटेज से सामने आ सकती है वाहनों की आवाजाही की जानकारी रात 12 से सुबह 4 बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन की स्थानीय लोगों ने दी जानकारी, खनिज विभाग और प्रशासन से जांच की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड़ की पहल से बीड़ से सुरक्षित लौटे आजनी और खर्डुका के 10 मजदूर सावनेर और माजलगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली मदद, मजदूरों की सुरक्षा और पंजीयन व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

WhatsApp