
रिपोर्टर – ओम सोनी
भवानीमंडी। पंचायती राज चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय सांसद राजा दुष्यंत सिंह ने भवानीमंडी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और चुनाव की तैयारियों के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सांसद राजा दुष्यंत सिंह ने ग्राम पिपलिया में भावी मतदाताओं से मुलाकात कर उनकी अपेक्षाओं, स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर क्षेत्र के विकास और जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की।
इस अवसर पर नए मतदाताओं से भी मुलाकात की गई। वहीं, भाजपा से जुड़ने वाले नए कार्यकर्ताओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
सांसद ने पंचायती राज संस्थाओं को ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बताते हुए जनभागीदारी और कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। जनकल्याण के संकल्प के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और आमजन की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा की गई।
फोटो कैप्शन: सांसद राजा दुष्यंत सिंह जनसंपर्क करते हुए एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए।









