Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नीरज पुरोहित के समर्थन में एकजुट हुए गौतमपुरा के व्यापारी मुख्य बाजार बंद रखकर निकाला जुलूस, थाना प्रभारी अलका मेनिया को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट: शैलेन्द्र पंड्या

गौतमपुरा। नगर में व्यापारी नीरज पुरोहित की दुकान पर हुई मारपीट की घटना के बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी बात पुलिस प्रशासन के सामने रखी। घटना के विरोध में व्यापारियों ने मुख्य बाजार बंद रखा और जुलूस निकालकर पुलिस थाने पहुंचे। यहां एसडीओपी संघप्रिय सम्राट को ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी अलका मेनिया को पद से हटाने की मांग की। व्यापारियों ने नगर में व्यापारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।

Advertisement Box

दुकान पर हुई घटना के बाद व्यापारियों ने जताई एकजुटता प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीरज ज्वेलर्स के संचालक नीरज पुरोहित की दुकान पर एक महिला खरीदारी के लिए पहुंची थी। बताया गया कि महिला के कहने पर दुकानदार ने उसके पति को फोन किया। इसके बाद महिला का पति दुकान पर पहुंचा और नीरज पुरोहित के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक ग्राहक के सिर में भी चोट लगने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों ने रखे सवाल व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से गौतमपुरा में कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। उनका कहना है कि बाजार में सुरक्षित माहौल बनाए रखना आवश्यक है, ताकि व्यापारी बिना किसी चिंता के अपना व्यवसाय कर सकें। व्यापारियों ने थाना प्रभारी अलका मेनिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्णय पर नजर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा नगर में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब इंदौर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा के निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

हंडिया में रेत परिवहन की जांच की मांग, CCTV फुटेज से सामने आ सकती है वाहनों की आवाजाही की जानकारी रात 12 से सुबह 4 बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन की स्थानीय लोगों ने दी जानकारी, खनिज विभाग और प्रशासन से जांच की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड़ की पहल से बीड़ से सुरक्षित लौटे आजनी और खर्डुका के 10 मजदूर सावनेर और माजलगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली मदद, मजदूरों की सुरक्षा और पंजीयन व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

WhatsApp