Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अर्चना चिटनिस ने पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि पुलिस लाइन बुरहानपुर में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, शहीदों के शौर्य, साहस और राष्ट्रसेवा को किया नमन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर सर्विस शालीमार

बुरहानपुर। पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर बुरहानपुर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सहभागिता कर देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर जवानों के शौर्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement Box

पुलिस शहीद स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में देश की सुरक्षा के दौरान शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है। इन वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

पुलिस बल ने दी सलामी, शहीदों को किया नमन कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल ने सलामी देकर शहीद जवानों को सम्मान अर्पित किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने पिछले एक वर्ष के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। पुलिस बैंड ने अमर जवानों की स्मृति में धुन प्रस्तुत की। उपस्थितजनों ने मौन रखकर शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

शहीदों का त्याग राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत : अर्चना चिटनिस श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग, वीरता और अदम्य साहस पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उनका समर्पण, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति निष्ठा सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी वीरता और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा।

जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी रहे उपस्थित कार्यक्रम में कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक विनोदसिंह कुशवाह, बलराज नावानी, संभाजीराव सगरे, रुद्रेश्वर एंडोले सहित विभिन्न थानों के प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शहीद स्मृति दिवस परेड का नेतृत्व सूबेदार सुश्री दीपाली यादव एवं सूबेदार सुश्री रीना सोलंकी ने किया। कार्यक्रम में वीर जवानों के प्रति सम्मान, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

51 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बैरसिया कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी हुआ दहन, आतिशबाजी और लेजर शो ने बढ़ाई उत्सव की भव्यता; भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ समापन

WhatsApp