
रिपोर्टर अमित कुमार मिश्रा
जांजगीर चांपा,सिवनी (नैला) नवागढ़ ब्लाक के गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में इस वर्ष जावरा एवं दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम बड़े ही भव्य और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ गाँव के प्रसिद्ध माँ संतोषी मंदिर से जावरा एवं माँ नवदुर्गा की प्रतिमाओं को बाजे-गाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाला गया ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरकते हुए चल रहे थे। पूरा गांव “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा था
नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने माता रानी की आरती कर पुष्प वर्षा की और आशीर्वाद लिया
महिलाओं ने सिर पर जावरा कलश धारण कर अपनी मनोकामनाओं के साथ भक्ति में लीन होकर यात्रा में भाग लिया
युवाओं में इस विसर्जन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला, सभी एकता और भाईचारे के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए नगर भ्रमण के पश्चाद विधि-विधान से तालाब में जावरा एवं दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया इस दौरान गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे
शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए ग्रामीणों ने मंदिर समिति की सराहना की संतोषी मंदिर के अध्यक्ष शरद राठौर संरक्षक राजेश राठौर राधेश्याम राठौर आचार्य अमित कुमार मिश्रा विजय कुमार मिश्रा सुकेश शर्मा रामगोपाल राठौर शैलेंद्र पांडेय एवं सैकड़ो के संख्या में भक्ति सम्मिलित हुए









