Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिव संस्कार धाम में हिंदू सेना ने की भव्य शस्त्र पूजा, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर -विजय जैन मित्तल

विजयादशमी के पावन पर्व पर बालोद जिला हिंदू सेना द्वारा शिव संस्कार धाम मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ भव्य शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। शस्त्र पूजा में शस्त्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य नागरिक ट्रक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह राणे, समाजसेवी

बचीत्तर सिंह संधू, होटल सिटी पैलेस के ओनर एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जैन बॉबी, आर्केस्ट्रा कलाकार एवं समाजसेवी मारतन सिंह, राजा भैया, उपेंद्र सिंह, संजय सिंह सहित अन्य अतिथियों ने शस्त्र पूजा की।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने हिंदुत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हिंदू सेना संगठन के कार्यों की सराहना की और कहा कि संगठन इसी तरह निरंतर लोगों को जागृत करता रहे।

इस आयोजन में संगठन के जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, संगठन संरक्षक आशा सिंह, किरण सिन्हा, जिला महामंत्री दामिनी साहू, जिला उपाध्यक्ष मनजीत कौर, नगर अध्यक्ष शंकर साहू, मातृशक्ति नगर अध्यक्ष संगीता रजक, नगर उपाध्यक्ष साक्षी खटवानी, ज्योति राजा भोज, मातृशक्ति नगर महामंत्री पुष्पा साडिल्य, नगर उपाध्यक्ष गोलू जायसवाल सहित समस्त हिंदू सेना संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

51 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बैरसिया कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी हुआ दहन, आतिशबाजी और लेजर शो ने बढ़ाई उत्सव की भव्यता; भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ समापन

WhatsApp