
रिपोर्टर : सुमित कुमार
इंदौर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) की इंदौर इकाई द्वारा थाना परदेशीपुरा में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विधिक सलाहकार श्री जितेंद्र पुरोहित जी, इंदौर शहर अध्यक्ष श्री नंदकिशोर इंगले जी, शहर उपाध्यक्ष श्री सुमित श्रीवास्तव जी, शहर महासचिव सुश्री ज्योति परमार जी, श्री सुनील वैद्य जी सहित संगठन के अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने थाना परदेशीपुरा में मौजूद पुलिसकर्मियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनका सम्मान किया।
पुलिस स्मृति दिवस पुलिस बल के उन वीर जवानों के त्याग, साहस और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। यह दिवस पुलिसकर्मियों के समर्पण, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का संदेश भी देता है।
NHRCCB की इंदौर इकाई ने इस अवसर पर पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से पुलिसकर्मियों के मनोबल को प्रोत्साहित करने और समाज तथा पुलिस के बीच सकारात्मक संबंध मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।









