
रिपोर्ट राजीव गुप्ता
आष्टा। विजयदशमी उत्सव के अवसर पर नगर में निकाले गए विशाल चल समारोह में दुर्गा वाहिनी की बेटियों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति एवं सेवा कार्यों के लिए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधायक कार्यालय पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक ने दुर्गा वाहिनी संगठन को ₹5 हजार की सम्मान निधि भेंट की तथा सभी बेटियों को रामनामी दुपट्टे पहनाकर सम्मानित किया।
विधायक कार्यालय पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी, विशाल चौरसिया, दीपक राठौर, आनंद गोस्वामी एवं दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष श्रीमती आरती राठौर उपस्थित रहीं।
इस वर्ष विजयदशमी उत्सव समिति के नेतृत्व में निकाले गए विशाल चल समारोह में दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष आरती राठौर के नेतृत्व में बेटियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी और सेवा कार्यों में योगदान दिया। उनके इसी योगदान से प्रसन्न होकर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी बेटियों का सम्मान किया तथा संगठन को ₹5 हजार की सम्मान निधि प्रदान की।
इस दौरान बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने भी दुर्गा वाहिनी की बेटियों के प्रयासों की प्रशंसा की।









