
रिपोर्टर ब्रजेश कुशवाह
कोलारस। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद कोलारस के अन्तर्गत गणेश खेड़ा सेक्टर में नवांकुर संस्था जय मां जनसेवा समिति राजगढ़ द्वारा पांचों प्रस्फुटन समिति की सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय क्षमता वर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामकुमार तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रस्फुटन समितियों की भूमिका और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
रामकुमार तिवारी ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां समाज के विकास की रीढ़ हैं और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में परामर्शदाता ब्रजेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समिति सोनपुरा, रिजारी, उन्हाई, गौहरी, कुदौनिया के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, वीरेंद्र धाकड़ हरिशंकर धाकड़ प्रीतम जाटव कुन्दन सिंह टायटेश कुशवाह केदारी धाकड़ पवन धाकड़ धर्मेंद्र यादव गुलाब कुशवाह पवन धाकड़ अरविंद धानुक भरत कुशवाह नीलम सिंह पाल अशोक धाकड़ कन्हैया लाल सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









