
Written by
Bureau Report
रिपोर्टर बालकिशुन कुशवाहा
पथरिया नगर में बाल्मिक स्वामी मंदिर से करीब 4:00 बजे वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बाल्मिक स्वामी की शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा को बाल्मिक मंदिर से प्रारंभ किया गया संजय चौराहा बंडा तिराहा एवं संजय चौराहे से नगर की मुख्य मार्ग से होते हुए इस यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कपिल दुबे,रत्नेश सोनी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। वही समाज के अध्यक्ष अजय हरिया, महेश सरिया,रुपेश हरिया अमित सरिया,बलराम वाल्मीकि,नितिन करोसिया ,अरुण सरिया सहित सैकड़ो की संख्या में बच्चों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही वाल्मीकि यात्रा के दौरान डीजे,बाजे की धुन पर शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्रीय लोगों की भी मौजूदगी रही।









