
रिपोर्टर चंद्रभान पटेल
रीवा और जबलपुर संभाग की टीमों के मध्य खेला जायेगा फाइनल मैच तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी सागर और नर्मदापुरम की टीमें गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह के प्रयासों से नगर के रूद्र कॉलेज मैदान सहित अन्य 3 मैदानो पर खेली जा रही 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट का फाइनल मैच 28 अक्टूबर दिन बुधवार को रूद्र कॉलेज मैदान गाडरवारा पर रीवा एवं जबलपुर संभाग की टीमों के मध्य खेला जायेगा। तदोपरांत प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। विदित हो कि मंगलवार को रूद्र मैदान गाडरवारा पर प्रतियोगिता के 2 सेमीफाइनल मैच खेले गये जिसमे पहला सेमीफाइनल मैच रीवा और नर्मदापुरम संभाग की टीमों के मध्य हुआ जिसमे रीवा ने 9 विकेट से जीत दर्ज की । मैच में नर्मदापुरम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरो के मैच में 7 विकेट खोकर 117 रन बनाये जिसमे अभिषेक यादव ने 43 रनो की पारी खेली एवं रीवा की तरफ से नीरज सिंह ने 4 ओवरो में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रीवा संभाग की टीम ने प्लेयर ऑफ दा मैच संस्कार सिंह की 57 रनो की शानदार पारी की बदौलत 16 वे ओवर में ही सिर्फ 1 विकेट खोकर मैच जीतकर फाइनल के लिए जगह पक्की कर ली। मैच के अंत मे अतिथियों के रूप में नगर के पत्रकार गण शामिल हुए जिनका स्वागत आयोजन समिति ने किया। इस दौरान पत्रकारों ने अपने उदबोधन में आयोजन की प्रशंसा की। इसी मैदान पर खेले गये प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में जबलपुर संभाग ने सागर संभाग की टीम को 21 रनो से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल मैच के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। मैच में टॉस जीतकर जबलपुर संभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जबलपुर की ओर से प्लेयर ऑफ दा मैच सुवीर अरोरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि तनीष्क ने 38 गेंदों पर 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के योगदान से जबलपुर की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।वहीं सागर की ओर से आर्यन ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट हासिल लिए। जवाब में सागर संभाग की टीम 19 ओवर में शौर्य खरे के 32 रनो के बावजूद सभी विकेट खोकर 136 रन बनाकर मैच हार गई। चौथे दिन नगर के मानव सेवा संघ, रोटरी क्लब गाडरवारा व राना, कदम संस्था एवं राम रोटी संस्था के सदस्यों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। सेमीफाइनल मैचों में एम्पायरिंग, स्कोरिंग एवं कामेंट्री का कार्य विराट सिंह, पुष्पराज सिंह, देवेंद्र रजक, देवेंद्र बैरागी, शाकिर खान, स्वतंत्र शर्मा, वैशाली बिजोरिया, अंकिता मंडलोई, सौरभ लहरिया, आशीष दीक्षित आदि ने किया।









