
रिपोर्टर सुरेश सिंह प्रतिहार
आगर जिले बड़ौद में शिक्षक संघ अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश शिक्षक संघ इकाई द्वारा विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों को “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम मैं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह परिहार द्वारा पोस्ट का विमोचन किया गया।इसका उद्देश्य विद्यालय के प्रति अपनापन, स्वच्छता, अनुशासन और गौरव की भावना विकसित करना रहा। शपथ ग्रहण में शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित एवं आदर्श बनाने में सक्रिय सहयोग देंगे।
शिक्षक संघ के पोस्टर विमोचन जिला अध्यक्ष बृजमोहन चौहान के नेतृत्व में संगठन के तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया सुश्री तिलोत्तमा राव, उपाध्यक्ष विनोद राठौड़ , ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौड़ सह सचिव कैलाश विश्वकर्मा कार्यकारिणी सदस्य कमल कटारिया प्रताप सिंह सिसोदिया दिनेश आंजना, गोपाल लववंशी उपस्थित रहे
मीडिया प्रभारी श्रीमती आशा बैरागी रवि जैन ,ने बताया कि यह अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जाएगा ताकि विद्यालयों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों का केंद्र बनाया जा सके।
कार्यक्रम शासकीय सांदीपनि विद्यालय,शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय बडौद, प्राथमिक विद्यालय खंडवास व मॉडल विद्यालय खजूरी में हुआ।में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।









