Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अर्चना चिटनिस ने ग्राम बख्खारी के बूथ 275 पर सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम, ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा की

Author Image
Written by
Dabang Kesari

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बुरहानपुर के शाहपुर मंडल अंतर्गत ग्राम बख्खारी के बूथ क्रमांक 275 पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती चिटनिस ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और गांव में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

ग्रामीणों से संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा की

Advertisement Box

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मन की बात कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण किया। साथ ही ग्राम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि ग्राम बख्खारी में लगभग 81 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें 6 लाख रूपए की लागत से विठ्ठल मंदिर की बाउंड्रीवाल निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से लोकमाता अहिल्याबाई परिसर का सौंदर्यीकरण, 3 लाख रूपए की लागत से डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण, 3 लाख रूपए छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना हेतु कार्य, 3 लाख रूपए की लागत से बख्खारी से सुखपुरी तक मुरूमीकरण कार्य, 1 लाख रूपए की लागत से उपग्राम घेहटा में श्री हनुमान मंदिर में सौंदर्यीकरण, 11 लाख रूपए की लागत से श्री हनुमान मंदिर में सभा मंडल निर्माण कार्य, 3 लाख की लागत से ग्राम बख्खारी के ग्राम सुखपुरी तक ग्रेवल रोड निर्माण कार्य, 6 लाख की लागत से गोकुल पाटिल के निवास से कैलाश बोरसे के निवास तक तथा लक्ष्मण बोरसे के घर से नरेन्द्र मेढ़े के घर तक सीमेन्टीकृत मार्ग निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि 42 लाख रूपए की लागत से ग्राम बख्खारी में श्री हनुमान मंदिर से सचिन मोतेकर के खेत तथा एकनाथ पाटिल के खेत तक ग्रेवल रोड का निर्माण कर ग्रामीणों को समर्पित किया गया है।

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि अपने ऊर्जादायी वचनों से देश की सामूहिक चेतना को राष्ट्रनिर्माण हेतु जागृत करने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम ‘‘मन की बात‘‘ के 125वें संस्करण का श्रवण किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित प्रथम ‘‘खेलों इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल‘‘ में पहला स्थान प्राप्त करने वाली मध्यप्रदेश की टीम को हार्दिक बधाई देना तथा अपने कार्यक्रम में शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर देश के अन्य फुटबॉल प्रेमियों को शहडोल जाने के लिए प्रेरित करना, हम सभी मध्यप्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ की भावना देश की एकता एवं विकास के लिए अतिआवश्यक है और हमारे खेल इस भावना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी अपने इस कार्यक्रम में नई जानकारी, नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाले मुद्दों की चर्चा करते हैं। वे बताते हैं कि समाज में कौन-कौन लोग किस-किस भूमिका में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी अपने इस कार्यक्रम में परंपरागत क्षेत्रों में कुछ अलग करने वालों और तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए नए क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों की भी चर्चा करते हैं। जैसे इस बार आदरणीय मोदी जी द्वारा देशवासियों से शिक्षा, खेल, संस्कृति व सामाजिक उत्कर्ष के संदर्भ में व्यक्त किए गए विचार न सिर्फ मूल्यवान हैं, बल्कि हम सभी को सकारात्मक रूप से कार्य करने की दिशा भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संतोष राठौर, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, प्रभाकर पाटिल, आदिनाथ सपकाले, सरपंच युवराज बिल्लौरे, उपसरपंच नरेन्द्र मेढ़े, सुनिल पाटिल, सुनिल सपकाले, अशोक पाटिल, हरिभाउ पाटिल, धनराज पाटिल एवं प्रदीप पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

दिनांक:- 31 अगस्त 2025

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp