Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2 अक्टूबर को इंदौर में होगा जयस युवा छात्र संसद का आयोजन

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट – राजेश यादव

बदनावर। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के नेतृत्व में आगामी 02 अक्टूबर 2025 को इंदौर के रविन्द्र नाट्यगृह में प्रदेश स्तरीय युवा छात्र संसद का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि पहली बार प्रदेश स्तर पर आदिवासी युवाओं के लिए ऐसा मंच तैयार किया जा रहा है, जहां वे समाज, संस्कृति, शिक्षा और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर सकेंगे।

Advertisement Box

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जयस ज़िला मीडिया प्रभारी धार अजय डावर (बदनावर) ने बताया कि इस छात्र संसद का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने विचारों, अनुभवों और चिंतन को एकत्रित कर सकें। आज के समय में आदिवासी समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। आधुनिकता और वैश्वीकरण के प्रभाव के चलते जहाँ समाज विकास की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। इसी कारण यह आवश्यक हो गया है कि युवा पीढ़ी आगे बढ़कर इन धरोहरों को सहेजने की जिम्मेदारी उठाए।

इस अवसर पर शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक नेतृत्व, राजनीति और रोजगार जैसे अहम विषयों पर भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें विशेषज्ञ वक्ता और वरिष्ठजन युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे, साथ ही यह भी चर्चा होगी कि किस प्रकार आदिवासी युवा शिक्षा और तकनीक का उपयोग कर समाज को सशक्त बना सकते हैं।

प्रदेशभर के युवाओं से विशेष आह्वान किया गया है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp