Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भक्ति और सुरों से सराबोर रहा मानिकसरा, देवी जागरण में रातभर उमड़ा जनसैलाब

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्टर : फिरदौस ख़ान

मंडला। बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम मानिकसरा का वातावरण शनिवार रात भक्ति और आस्था से सराबोर दिखाई दिया। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे विशाल पंडाल में माता रानी का भव्य दरबार सजा हुआ था। हर ओर फूलों की सजावट, बिजली की जगमगाती झालरों और भक्तों की भीड़ ने ऐसा अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया कि मानो पूरा गाँव देवी भक्ति में डूब गया हो। जय माता दी के गूंजते नारे और ढोल-नगाड़ों की थाप श्रद्धालुओं को पूरी रात बांधे रखे।

Advertisement Box

कार्यक्रम की शान बनीं वाणी सिस्टर्स म्यूज़िकल ग्रुप, जबलपुर की सुप्रसिद्ध कलाकार सुरभि गुप्ता और नम्रता गुप्ता। जब सुरभि गुप्ता ने मंच संभाला और अपनी मधुर आवाज़ में देवी भजनों का गायन शुरू किया तो श्रद्धालु झूम उठे। उनके गायन की मिठास और भक्ति से भरे सुरों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। वहीं, नम्रता गुप्ता की दमदार आवाज़ और संगीतमय लय ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने साबित कर दिया कि सच्ची गायकी वही है, जो दिलों को छू जाए और भक्ति भाव जगाए। दोनों बहनों ने मिलकर रातभर एक के बाद एक मनमोहक भजन प्रस्तुत किए और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रखा।

कार्यक्रम में लोकप्रिय गायक मोहित यादव ने भी अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनकी गायकी में भक्ति के साथ-साथ जोश और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। उनके गाए हुए देवी गीतों ने पंडाल को तालियों और जयकारों से गूंजा दिया। श्रद्धालु देर रात तक उनकी प्रस्तुतियों में डूबे रहे और हर भजन पर उत्साह से झूमते दिखाई दिए।

इस जागरण में राजा रॉकस्टार की मौजूदगी भी बेहद खास रही। उन्होंने केवल कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका ही नहीं निभाई, बल्कि अपनी ऊर्जा और सहभागिता से पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। मंच पर उनकी मौजूदगी ने कलाकारों का मनोबल बढ़ाया और दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। आयोजन में उनकी विशेष भूमिका को श्रद्धालुओं ने खुले दिल से सराहा।

मानिकसरा का यह जागरण कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का उत्सव साबित हुआ। गाँव और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक पंडाल में मौजूद रहे। भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर माता रानी से सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। माता रानी के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों से वातावरण देर रात तक गूंजता रहा।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के कारण ऐतिहासिक बन गया। उन्होंने श्रद्धालुओं और कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी ऐसे कार्यक्रम ग्राम की आस्था और एकता का प्रतीक बने रहेंगे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp