Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निःशुल्क कृत्रिम हाथ शिविर के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर : मोहम्मद अय्यूब

इंदौर/मेघनगर। रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं इनाली फाउंडेशन पुणे के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क बैटरी चलित यांत्रिक हाथ शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। शिविर के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 25 अगस्त से बढ़ाकर 20 सितंबर 2026 कर दी गई है।

Advertisement Box

रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अनुसार, शिविर के आयोजन के लिए पर्याप्त संख्या में पंजीयन आवश्यक हैं। वर्तमान में 14 पंजीयन प्राप्त हुए हैं। अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इस सेवा का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पंजीयन की अवधि बढ़ाई गई है। पर्याप्त पंजीयन होने के बाद शिविर की तिथि एवं स्थान निर्धारित कर सभी पंजीकृत लाभार्थियों को मोबाइल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी जाएगी।संस्था द्वारा बताया गया कि हादसे में कोहनी से लगभग चार इंच नीचे तक हाथ गंवा चुके पात्र जरूरतमंदों को बैटरी से संचालित यांत्रिक हाथ निःशुल्क उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पंजीयन के लिए आवश्यक जानकारीपात्र लाभार्थियों को अपना नाम, हाथ की स्थिति स्पष्ट दिखाई देने वाला फोटो, मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड की दोनों ओर की फोटो उपलब्ध करानी होगी। इच्छुक व्यक्ति एवं उनके परिजन आवश्यक जानकारी 9039131252 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर 20 सितंबर 2026 तक पंजीयन करा सकते हैं।संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं पंजीयन करने के साथ पात्र जरूरतमंदों तक भी इस जानकारी को पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ मिल सके।“एक नया हाथ, एक नई उम्मीद, एक नई जिंदगी।”

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp