Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कार्यकर्ताओं के स्नेह और सेवा-संस्कार से यादगार बना श्याम तिवारी का जन्मदिन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – जितेंद्र तिवारी

भाजपा कार्यालय में पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच जिला अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत, जिलेभर से पहुंचे संगठन परिवार के सदस्य

Advertisement Box

सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का जन्मदिन सेवा, संस्कार और संगठनात्मक आत्मीयता के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया, गौसेवा की, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले की सभी विधानसभाओं से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ श्री तिवारी का आत्मीय स्वागत किया। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने भी पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सुबह से शुरू हुआ बधाइयों और मुलाकातों का सिलसिला दिनभर जारी रहा।

भोलेनाथ के रुद्राभिषेक से हुई दिन की शुरुआत

जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सर्वप्रथम श्री देव भूतेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख-समृद्धि, कल्याण और सागर जिले की निरंतर प्रगति की कामना की।

इसके बाद वे दयोदय गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता का पूजन कर अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई और आशीर्वाद लिया।

भाजपा कार्यालय में हुआ आत्मीय अभिनंदन

जिला अध्यक्ष के भाजपा कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यालय परिसर में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण दिखाई दिया।

कार्यालय पहुंचकर श्री तिवारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।

श्री तिवारी ने कहा कि वृक्ष जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। पौधा लगाना प्रकृति के प्रति दायित्व की शुरुआत है और उसका संरक्षण कर उसे वृक्ष बनाना हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

सभी विधानसभाओं से पहुंचे कार्यकर्ता

जन्मदिन के अवसर पर सागर जिले की सभी विधानसभाओं से जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुभकामनाएं देने पहुंचे। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी श्री तिवारी से मुलाकात कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

इस दौरान श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से सहजता से मुलाकात की तथा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं के स्नेह और आत्मीयता ने जन्मदिन के अवसर को विशेष बना दिया।

अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने दी शुभकामनाएं

जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अन्नी दुबे अपनी कार्यकारिणी के साथ श्री तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। उन्होंने श्री तिवारी का अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

श्री तिवारी ने अन्नी दुबे एवं उनकी पूरी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को निर्वाचन पर शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद

सेवा कार्यों की श्रृंखला में श्री तिवारी वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने अपने हाथों से वृद्धजनों को भोजन परोसा तथा उनका आशीर्वाद लिया।

श्री तिवारी ने कहा कि बुजुर्ग अनुभव, संस्कार और जीवन-मूल्यों की अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्नेह और आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देता है। जन्मदिन के अवसर पर वृद्धजनों का सानिध्य प्राप्त होना उनके लिए विशेष अनुभूति है। बुजुर्गों की सेवा और सम्मान भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण संस्कार हैं।

सोशल मीडिया पर भी दी शुभकामनाएं

श्री तिवारी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शुभकामना संदेश साझा किए। दिनभर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जन्मदिन से जुड़े संदेश और तस्वीरें दिखाई देती रहीं।

कार्यकर्ताओं का स्नेह मेरी सबसे बड़ी शक्ति : श्याम तिवारी

जन्मदिन पर मिले स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा, “सागर जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से मिला स्नेह एवं आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है। कार्यकर्ताओं का यह आत्मीय भाव ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति और पूंजी है। आप सभी का स्नेह मुझे संगठन एवं समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरणा देता है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति उसका कार्यकर्ता है। संगठन ने उन्हें जो भी दायित्व दिए हैं, उन्हें कार्यकर्ता भाव से निभाना उनका संकल्प रहा है। संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी हैं।

श्री तिवारी ने जन्मदिन पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जिले के जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp