Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगरीय निकाय चुनाव में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर ओम सोनी

भवानीमंडी। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा प्रदेश में नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 के लिए दो चरणों में मतदान कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 9 सितंबर 2026 (बुधवार) तथा द्वितीय चरण में 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान होगा। मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे मतदाता सुविधापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। झालावाड़ जिले में 9 एवं 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में प्रथम चरण के तहत नगर परिषद झालावाड़, नगरपालिका झालरापाटन, भवानीमंडी एवं डग में 9 सितंबर को मतदान होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण में नगरपालिका खानपुर, अकलेरा, मनोहरथाना एवं पीड़ावा में 11 सितंबर को मतदान होगा। इन क्षेत्रों में भी मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।जिला प्रशासन ने मतदाताओं से निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

Advertisement Box

मतदान अवधि में आबकारी संबंधी व्यवस्थाएं लागू नगरीय निकाय चुनाव को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजस्थान सरकार के वित्त (आबकारी) विभाग द्वारा मतदान दिवस एवं उससे पूर्व निर्धारित 48 घंटे की अवधि के संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार प्रथम चरण के मतदान के लिए 7 सितंबर को शाम 6 बजे से 9 सितंबर को शाम 6 बजे तक तथा द्वितीय चरण के मतदान के लिए 9 सितंबर को शाम 6 बजे से 11 सितंबर को शाम 6 बजे तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मदिरा की बिक्री, वितरण एवं सेवन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मतगणना दिवस 14 सितंबर 2026 को भी सूखा दिवस घोषित किया गया है जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग एवं राज्य सरकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp