Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोटवा बाजार में निजामी इलेक्ट्रिक स्कूटी और ई-रिक्शा शोरूम का शुभारंभ

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – आदित्य प्रकाश द्विवेदी

गोटवा। गोटवा बाजार में बढ़नी रोड स्थित निजामी इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं ई-रिक्शा शोरूम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस के अवसर पर शोरूम का शुभारंभ क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल है। वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता और भविष्य में इनके बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह शोरूम लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा।शोरूम संचालक ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर पांच दिनों तक विशेष ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर मूल्य सूची से ₹5,000 तक की छूट दी जा रही है। साथ ही ग्राहकों को वाहन की सर्विस, रिपेयरिंग, पार्ट्स एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं शोरूम पर उपलब्ध कराई जाएंगी।संचालक के अनुसार रोशन कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों में अच्छी माइलेज क्षमता है। एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर वाहन करीब 70 से 80 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखता है।उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग को लेकर उत्साह व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन की जरूरतों को देखते हुए आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और उपयोग में वृद्धि होने की संभावना है।कार्यक्रम के दौरान शोरूम संचालक एवं उपस्थित अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को नई इलेक्ट्रिक वाहन सुविधाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp