Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध शराब निर्माण के मामलों में सागर पुलिस की कार्रवाई, 16 आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट- जितेंद्र तिवारी

सागर। जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री से जुड़े मामलों में सागर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना बण्डा और थाना विनायका में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण से संबंधित सामग्री और शराब भी बरामद की गई है। मामले में कुछ आरोपी अभी फरार बताए गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार थाना बण्डा क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 658/26 में कुल 62.4 लीटर शराब जब्त की गई। इसमें आरोपी जुझार सिंह लोधी निवासी नौराज से 43.2 लीटर शराब बरामद की गई। इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना विनायका में दर्ज अपराध क्रमांक 98/26 में कुल 189.72 लीटर शराब जब्त की गई। इसमें मुख्य आरोपी चन्द्रभान उर्फ चंदू सिंह राजपूत निवासी ततरवारा से 147.6 लीटर शराब बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इस प्रकरण में भी आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। शराब निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद पुलिस के अनुसार ततरवारा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान मक्का के खेत से सागर गोल्ड कंपनी एवं प्लेन मदिरा के 164 खाली क्वार्टर, करीब 27 लीटर शराब, लगभग 170 क्वार्टर के ढक्कन, करीब 150 लेबल, शराब मापने का यंत्र, फेवीकोल, टेप, ब्लेड, शराब भरने के लिए छोटी-बड़ी दो चुग्गी तथा 11 कार्टून गत्ते सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में सामने आई कार्यप्रणाली पुलिस के अनुसार 6 सितंबर 2026 को थाना बण्डा क्षेत्र के कुछ गांवों में शराब सेवन के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित गांवों में लोगों से जानकारी जुटाई गई। पुलिस जांच के अनुसार चन्द्रभान उर्फ चंदू राजपूत, शिवान्जय राजपूत और बरेठी मदिरा दुकान के लाइसेंसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर के बीच संपर्क की जानकारी सामने आई। पुलिस का दावा है कि मनीष लोधी और अंतरराज्यीय शराब तस्करी के मामलों में आरोपी रवि लखेरा के माध्यम से शराब तैयार करने की जानकारी और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस के अनुसार जन्माष्टमी से दो दिन पहले ततरवारा क्षेत्र में उपलब्ध सामग्री के माध्यम से सागर गोल्ड के नाम से करीब 50 पेटी शराब तैयार की गई थी। इसके बाद इसे नौराज, गूगरा, पाटन, छापरी सहित आसपास के गांवों में सेल्समैन के माध्यम से पहुंचाए जाने की जानकारी जांच में सामने आई है। पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद कुछ स्थानों पर शराब एवं निर्माण सामग्री को नष्ट किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

Advertisement Box

थाना बण्डा मामले में गिरफ्तार आरोपी

1. मनोहर लोधी, निवासी ग्राम नौराज

2. दिनेश लोधी, निवासी ग्राम नौराज

3. जुझार सिंह लोधी, निवासी नौराज

4. राजा लोधी, निवासी ग्राम गूगरा

5. अनिकेत गंधर्व, निवासी गंभीरिया

6. रविन्द्र सिंह, निवासी बसगोई, जिला टीकमगढ़

7. आकाश राय, निवासी सौरई, जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश

8. गोविन्द्र लोधी, निवासी ग्राम नौराज

 

थाना विनायका मामले में गिरफ्तार आरोपी

 

1. अरविन्द्र यादव, निवासी ग्राम पाटन

2. भगवान सिंह लोधी, निवासी ग्राम पाटन

3. मानसिंह अहिरवार, निवासी ग्राम पाटन

4. चन्द्रभान उर्फ चंदू सिंह राजपूत, निवासी ततरवारा

5. धर्मेन्द्र राजपूत, निवासी ततरवारा

6. सोहन राजपूत, निवासी ततरवारा

7. रोहित शिवहरे, निवासी छतरपुर

8. राघवेन्द्र राजपूत, निवासी ततरवारा

कुछ आरोपी फरार पुलिस के अनुसार मामले में संदीप लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर निवासी बण्डा, रवि लखेरा निवासी महेवा, जिला छतरपुर तथा शिवान्जय राजपूत निवासी छापरी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बरेठी मदिरा दुकान के लाइसेंसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत लोधी तथा रवि लखेरा की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp