Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरमन सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

‎‏रिपोर्ट – राहुल श्रीवास

भिण्ड (मध्य प्रदेश)। सरमन सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कारों की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर शिक्षकों के योगदान का सम्मान करने के साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम भारत विकास परिषद शाखा जागृति के तत्वावधान में आयोजित हुआ। समारोह में भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी कैलाश नगरिया, शाखा अध्यक्ष गगन शर्मा, ऊषा नगरिया एवं संपर्क गतिविधि संयोजक नितिन दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय पदाधिकारी कैलाश नगरिया ने भारत विकास परिषद के कार्यों और मूल सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद ‘संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण’ के पंच-सूत्रों के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और शिक्षकों का सम्मान विद्यार्थियों में संस्कार एवं आदर की भावना विकसित करता है। शाखा अध्यक्ष गगन शर्मा ने ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकल्प के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। ऊषा नगरिया ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं संपर्क गतिविधि संयोजक नितिन दीक्षित ने सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 16 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं मार्गदर्शन के लिए शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभावान विद्यार्थियों का अभिनंदन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यालय के लगभग 450 विद्यार्थी, शिक्षक एवं अतिथि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों और उपस्थितजनों ने सम्मानित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के संचालक हरदत्त सिंह कुशवाह (वकील सर) ने भारत विकास परिषद शाखा जागृति के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp