Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य रिंकू राम मिश्रा धरने पर बैठे

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – दीपेश जैन

कोतमा। कोतमा तहसील अंतर्गत बेलिया बिजुरी से कोठी जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण एवं सुधार की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने धरना शुरू किया है। वार्ड नंबर 07 के जिला पंचायत सदस्य रिंकू राम मिश्रा अपने समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस से हुई चर्चा धरना प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच चर्चा हुई। प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण की मांग को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। भारी वाहनों के आवागमन से सड़क प्रभावित होने का आरोप धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य रिंकू राम मिश्रा और ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित भारी वाहनों के कारण सड़क की स्थिति प्रभावित होने की बात कही। उनका कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में संचालित अडानी कंपनी से जुड़े भारी वाहनों के आवागमन का भी उल्लेख करते हुए ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर दिया गया ज्ञापन ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की स्थिति में सुधार को लेकर पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन एवं आवेदन दिए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासनब से सड़क का निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।जिला पंचायत सदस्य रिंकू राम मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता और भारी वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp