Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिवगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर अशोक शर्मा

रतलाम। थाना शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में 11 सितंबर 2026 को हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार सहित अन्य सामग्री भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर की सुबह फरियादी अन्नुसिंह पिता कमजी डामोर निवासी ग्राम नयाखेड़ा ने सूचना दी कि देवीबाई पति स्वर्गीय रायसिंह डामोर अपने घर के बरामदे में खाट पर सोती थीं। सुबह करीब 6 बजे वह खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देवीबाई को खाट के पास जमीन पर घायल अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले में थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 285/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पान्द्रो एवं श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला और डीएसपी आजाक श्री अजय सारवान के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच की। पुलिस टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं सूचना के आधार पर ग्राम नयाखेड़ा निवासी बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और बद्दा डामोर से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। संपत्ति से जुड़े विवाद को बताया गया घटना का कारण पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और देवीबाई के बीच वर्ष 2017 से संबंध थे। परिवार एवं समाज के स्तर पर इस संबंध को लेकर चर्चा के दौरान देवीबाई के रहने, भरण-पोषण और संपत्ति में हिस्से से संबंधित विषयों पर भी सहमति की बातें सामने आई थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी बसंतीलाल के पिता बद्दा डामोर द्वारा देवीबाई को परिवार के साथ रखने, जमीन में हिस्सा देने, बच्चों के भरण-पोषण तथा रहने के लिए मकान उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। बाद में मकान बनाया गया, लेकिन जमीन में हिस्सा देने को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसी विषय को लेकर दोनों पक्षों के बीच समय-समय पर विवाद की स्थिति बनती रही। पुलिस जांच के अनुसार, इसी विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने देवीबाई पर हमला किया। घटना 11 सितंबर की सुबह करीब 3 बजे की बताई गई है।

Advertisement Box

यह सामग्री हुई जब्त

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

1. एक धारदार कुल्हाड़ी

2. घटना के समय पहने गए दोनों आरोपियों के कपड़े

3. दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. बसंतीलाल उर्फ गुड्डा पिता बद्दा डामोर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम।

2. बद्दा डामोर पिता दल्ला डामोर, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा, थाना शिवगढ़, जिला रतलाम।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका प्रकरण क जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उ.पु.अ. श्री सुरेन्द्रसिंह गडरिया, थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक रणजीतसिंह मकवाना, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, निरीक्षक कन्हैया अवस्थी, उनि. प्रतापसिंह भदोरिया, उनि. अजमेरसिंह भुरिया, उनि. ईशाक मोहम्मद खान सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सायबर टीम से उपनिरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक तुषार सिसोदिया एवं राहुल पाटीदार ने भी जांच में सहयोग किया। पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा प्रकरण में सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp