
रिपोर्टर चंद्रभान पटेल
न्यू ऐज पब्लिक स्कूल में सेवा चित्र प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूल शिक्षा एवं परिवहन गाडरवारा। सोमवार को गाडरवारा के न्यू ऐज पब्लिक स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा चित्र प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री उदयप्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत केवल एक सपना नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के संकल्प और सहभागिता का परिणाम होगा। भारत के युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, नई सोच और मेहनत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना आवश्यक है। किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी, व्यापारी और समाज का प्रत्येक नागरिक जब अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तभी भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने भी संबोधित किया और विकसित भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट-गाइड परेड के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरूणिमा अग्रवाल, अवधेश श्रीवास्तव एवं नम्रता उइके ने किया। इस अवसर पर नारायण सिंह राजपूत, घनश्याम राजपूत, राव संदीप सिंह, विक्रांत पटेल, रीतेश राय, आनंद दुबे, एसडीएम प्रगति वर्मा, बीईओ सुश्री सीमा डोंगरे, बीआरसी संदीप स्थापक, श्रीमती आशा शाह, प्राचार्य मधुकांत श्रीवास्तव एवं दीपक विश्वकर्मा सहित गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।









