Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कड़ी सुरक्षा के बीच नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कांग्रेस की पिंकी गुर्जर बनीं भवानीमंडी नगर पालिका अध्यक्ष, 12 मतों से दर्ज की जीत

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – ओम सोनी

भवानीमंडी। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। कांग्रेस की पिंकी गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी सुनीश कुमार दीक्षित को 12 मतों के अंतर से हराकर भवानीमंडी नगर पालिका अध्यक्ष का पद हासिल किया। पिंकी गुर्जर को 26 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुनीश कुमार दीक्षित को 14 मत प्राप्त हुए।नगर पालिका के 40 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 26, भाजपा के 13 और एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद कांग्रेस से पिंकी गुर्जर और भाजपा से सुनीश कुमार दीक्षित आमने-सामने थे। अध्यक्ष पद के मतदान को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। सभी 40 पार्षदों ने अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान किया। पिंकी गुर्जर दूसरी बार बनीं अध्यक्ष पिंकी गुर्जर इससे पहले भी भवानीमंडी नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। चुनाव से पहले पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर अपने परिवार के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिंकी गुर्जर रामलाल गुर्जर की पुत्रवधू हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत पिंकी गुर्जर के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, रोड सिंह परमार सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद विनय आस्तोलिया का पुष्पमालाओं एवं बुके से स्वागत किया। विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात अध्यक्ष चुने जाने के बाद पिंकी गुर्जर ने मीडिया से चर्चा करते हुए नगर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता भवानीमंडी में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा कराना, नगर की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास को गति देना रहेगा। फोटो कैप्शन: पिंकी गुर्जर का सम्मान करतीं पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp