Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अल्पसंख्यक वर्ग को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने कार्यकर्ता सेतु की तरह कार्य करें : मनोज जैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक संपन्न

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अरशद अली

दुर्ग। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन के प्रथम दुर्ग आगमन पर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी श्री मनोज जैन के मुख्य आतिथ्य, भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर की विशेष उपस्थिति तथा अल्पसंख्यक मोर्चा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री अरविंदर खुराना के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा श्री साजन जोसेफ, संभाग प्रभारी श्री यूनुस कुरैशी, सह संभाग प्रभारी श्री सैयद मकबूल अली, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, जिला प्रभारी श्री गुलाम गौस, सह जिला प्रभारी श्री काफीलुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रजिया खान, प्रदेश मंत्री श्री शेख निजाम, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी श्री अमीक खान, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी, रायपुर संभाग प्रभारी श्री अमजद अली, जिला प्रवक्ता श्री रजा खोखर, एल्डरमैन कांतिलाल जैन सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, अल्पसंख्यक समाज के बीच मोर्चा की सक्रिय भूमिका तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अल्पसंख्यक समाज और सरकार के बीच सेतु बनें कार्यकर्ता : मनोज जैन बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन ने कहा कि भाजपा की सरकारें समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सेतु की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समाज के लोगों से निरंतर संपर्क एवं संवाद स्थापित करने तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए।योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जिम्मेदारी : सुरेंद्र कौशिक भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा एवं उनके हितों के लिए कार्य करता है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें, शासन की योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करें। संगठन को मजबूत कर समाजहित में करेंगे कार्य : अरविंदर खुराना अल्पसंख्यक मोर्चा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री अरविंदर खुराना ने कहा कि दुर्ग जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ एवं मंडल स्तर तक संपर्क बढ़ाएंगे और समाज के लोगों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की बात कही। बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मोहम्मद जमील खान ने किया तथा आभार मोर्चा के जिला महामंत्री सिंगरा सिंह सोढ़ी ने व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp