
रिपोर्टर – जय प्रकाश
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की जानकारी दी। विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के लिए आवश्यक सावधानियों और नियमों की जानकारी दी गई। सिंगरौली यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।









