
रिपोर्टर – रामनारायण पाटीदार
धार। विश्व बेटी दिवस के अवसर पर जिले में बेटियों के प्रति प्रेम, सम्मान और अपनत्व व्यक्त करने के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में बाकानेर निवासी विकास सेन ने अपनी बेटी अद्विका सेन के साथ पौधारोपण कर बेटी और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया। पिता-पुत्री ने मिलकर बेटी अद्विका के नाम पर पौधा रोपित किया। इस दौरान पिता-पुत्री के बीच स्नेह और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव दिखाई दिया। इस पहल के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिस तरह पौधे को प्रेम, देखभाल और संरक्षण से सींचकर बड़ा किया जाता है, उसी तरह बेटियों को भी प्यार, संस्कार, शिक्षा और समान अवसर देकर उनके सपनों को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। बेटी के नाम लगाया पौधा बनेगा यादगार विकास सेन ने कहा कि बेटियां परिवार की खुशियों का आधार होने के साथ समाज की शक्ति और भविष्य की उम्मीद हैं। बेटी के नाम लगाया गया यह पौधा उसके साथ-साथ बढ़ेगा और आने वाले वर्षों में हरियाली, छाया एवं स्वच्छ पर्यावरण का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल के लिए आगे आना चाहिए। बेटी और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश अद्विका सेन के साथ किया गया यह पौधारोपण बेटी के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ पर्यावरण के संकल्प का प्रतीक बना। विश्व बेटी दिवस पर पिता-पुत्री की इस पहल ने उपस्थित लोगों को बेटियों के सम्मान, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणादायी संदेश दिया।









