Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जैन समाज बलौदा बाजार ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कुंडलपुर तीर्थ यात्रा के लिए किया प्रस्थान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – दिलीप माहेश्वरी

बलौदा बाजार। श्री जैन समाज बलौदा बाजार द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा के अंतर्गत कुंडलपुर तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। बुधवार शाम समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में कुंडलपुर के लिए रवाना हुए। यात्रा को लेकर समाजजनों में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु कुंडलपुर स्थित भगवान बड़े बाबा आदिनाथ के दर्शन, पूजन एवं अभिषेक का लाभ लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करेंगे। यात्रा का उद्देश्य समाजजनों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ने के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करना है। बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल कुंडलपुर यात्रा में संदीप जैन एवं ज्योति जैन, दिनेश छाबड़ा एवं ममता छाबड़ा, संजय पाटनी एवं डिंपल पाटनी, पियूष पाटनी, तुषार पाटनी, शालिनी पाटनी, रिंकी पाटनी, वीना पाटनी, रुनझुन पाटनी, प्रथम पाटनी, मेठी पाटनी, डी.पी. जैन एवं श्रीमती डी.पी. जैन, अनुराग जैन एवं दीप्ति जैन, महावीर प्रसाद काला एवं मनोरमा देवी, रमेश छाबड़ा, शांति छाबड़ा, लक्की छाबड़ा, एकता छाबड़ा, प्रवीण छाबड़ा, श्वेता छाबड़ा, रीत छाबड़ा, रितेश छाबड़ा, मयूर छाबड़ा, रुचि छाबड़ा, मनोज पाटनी, मिश्रीलाल छाबड़ा एवं सीमा छाबड़ा सहित समाज के अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के प्रस्थान अवसर पर जैन समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजजनों ने सभी यात्रियों को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने कहा कि धार्मिक यात्राएं आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देती हैं। श्री जैन समाज बलौदा बाजार की यह कुंडलपुर यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम बन गई।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अमलीपदर को विकासखंड बनाने की मंजूरी से क्षेत्र में खुशी, देवेंद्र ठाकुर ने दी बधाई लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में कदम, प्रशासनिक सुविधाओं और विकास कार्यों के विस्तार की उम्मीद

WhatsApp