Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ई-टोकन के बाद खाद पर ₹100 अतिरिक्त मांगने का आरोप, वीडियो वायरल; प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – राहुल पवार

भैरूंदा। सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के लाडकुई में खाद वितरण को लेकर एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया है। किसान ने लाडकुई स्थित जैन कृषि सेवा केंद्र के संचालक पर निर्धारित कीमत से ₹100 प्रति बोरी अतिरिक्त राशि मांगने का आरोप लगाया है। किसान के अनुसार, उसने ई-टोकन के माध्यम से खाद बुक की थी। निर्धारित तिथि पर खाद लेने दुकान पहुंचने पर उससे तय कीमत के अतिरिक्त ₹100 प्रति बोरी की राशि मांगी गई। किसान ने अतिरिक्त राशि देने से इनकार करते हुए बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम ने दिए निगरानी के निर्देश मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम सुधीर कुशवाह ने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति की निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आरएसी के कर्मचारी दुकान खुलने से लेकर बंद होने तक निगरानी रखेंगे। एसडीएम के अनुसार, इससे पहले भी इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के लिए डीडीए एग्रीकल्चर सीहोर की टीम भी मौके का निरीक्षण कर चुकी है। वीडियो और जांच के आधार पर होगी कार्रवाई कृषि विभाग सीहोर के उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो का अवलोकन किया जाएगा। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित कृषि व्यापारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। प्रशासन द्वारा दुकान पर निगरानी रखे जाने से खाद वितरण और निर्धारित दरों के पालन की व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अमलीपदर को विकासखंड बनाने की मंजूरी से क्षेत्र में खुशी, देवेंद्र ठाकुर ने दी बधाई लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में कदम, प्रशासनिक सुविधाओं और विकास कार्यों के विस्तार की उम्मीद

WhatsApp