Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जीआरपी पाइप सामग्री के सुव्यवस्थित निस्तारण के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश स्थल का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मुकेश चौधरी

शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व एवं आसपास के क्षेत्रों में रखी जीआरपी पाइप तथा अन्य सामग्री के सुव्यवस्थित संग्रहण एवं निस्तारण को लेकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने शुक्रवार को वन परिक्षेत्र मध्य माधव टाइगर के कोर एरिया स्थित ग्राम चांड कैंपस एवं वन रक्षक आवास बीट रायपुर पहुंचकर जीआरपी पाइप सामग्री के संग्रहण एवं निस्तारण की कार्यवाही का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवपुरी नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सामग्री के शीघ्र संग्रहण एवं निर्धारित स्थल पर निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवश्यक मशीनरी एवं वाहनों की व्यवस्था के निर्देश स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने नगर पालिका शिवपुरी एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामग्री के संग्रहण का कार्य त्वरित गति से किया जाए। इसके लिए आवश्यक मशीनरी, जेसीबी एवं पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध कराकर कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने नरवर रोड एवं सड़कों के किनारे रखी जीआरपी पाइप तथा अन्य सामग्री को भी प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित रूप से उठवाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुरी श्री यशवंत राठौर को दिए। आवश्यकता के अनुसार एनएचएआई से भी वाहनों की व्यवस्था कर कार्य में सहयोग लेने के निर्देश दिए गए। बड़ौदी स्थित अधिकृत स्थल पर किया जाएगा निस्तारण सिंध जलावर्धन योजना के तहत मड़ीखेड़ा बांध से शिवपुरी नगरपालिका क्षेत्र के बीच बिछाई गई जीआरपी पाइप लाइन में लीकेज की समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका द्वारा डीआई पाइप लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद पुरानी जीआरपी पाइप सामग्री को एकत्रित कर निर्धारित स्थल पर पहुंचाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, नगर पालिका शिवपुरी एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सामग्री के संग्रहण एवं निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है। संरक्षित वन क्षेत्र एवं सार्वजनिक स्थानों पर रखी जीआरपी पाइप सामग्री को एकत्र कर बड़ौदी स्थित अधिकृत डंपिंग स्थल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहुंचाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर नियमित समीक्षा कलेक्टर श्री वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण एवं एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की नियमित प्रगति की जानकारी लेने तथा निर्धारित समय-सीमा में संपूर्ण कार्य पूर्ण करने को कहा। वन परिक्षेत्र मध्य माधव टाइगर के कोर एरिया स्थित ग्राम चांड कैंपस में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर माधव नेशनल पार्क श्री हरिओम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज, एसडीएम शिवपुरी श्री आनंद राजावत, सीएमओ श्री यशवंत राठौर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत नहरगांव में सेवा सेतु शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित शासन की योजनाओं और सेवाओं की ग्रामीणों को मिली जानकारी, अन्नप्राशन, गोदभराई सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण

WhatsApp