
रिपोर्टर – सोनू नामदेव
बैरसिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 2 में पार्षद रवि करोसिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं, समाजसेवियों एवं वार्डवासियों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान किया। इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया। गांधी जी का स्वच्छता संदेश आज भी प्रासंगिक : ठाकुर पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया था। पौधरोपण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से उनके विचारों को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरियालीयुक्त वार्ड के निर्माण में जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से देश के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके विचार आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं। महापुरुषों के विचारों को जीवन में अपनाकर समाज के विकास में योगदान दिया जा सकता है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़, वरिष्ठ समाजसेवी दीपक दुबे, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती राजकुमारी केवट, बैरसिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश साहू, मदन सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह राठौड़, राजू धाकड़, पूर्व पार्षद किशोर कुमार करोसिया, बाबूलाल कुशवाह, पार्षद नीरज नामदेव, राधे पटेल, विजय सोनी, रमेश घेघट, राजेंद्र मैना, दौलत राम खरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।









