Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांधी जयंती पर व्यापार मेले के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश, 43 स्टॉलों पर सजा स्थानीय उत्पादों का बाजार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – विशाल बागमार

खरगोन, करही। गांधी जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाटीदार समाज महिला संगठन द्वारा नगर व्यापारी संघ के सहयोग से शुक्रवार को स्थानीय गौशाला परिसर में व्यापार मेले का आयोजन किया गया। ‘ड्रीम एग्जीबिशन’ के रूप में आयोजित इस मेले में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेले में कुल 43 स्टॉल लगाए गए, जिनमें कपड़े, हस्तशिल्प, होम प्रोडक्ट, हर्बल प्रोडक्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, ब्यूटी पार्लर एवं फूड जोन सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टॉल शामिल रहे। आयोजकों द्वारा स्टॉल संचालकों को स्थान, टेबल, कुर्सियां सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।मेले की विशेषता यह रही कि अधिकांश स्टॉल महिलाओं द्वारा संचालित किए गए। सुबह 10 बजे शुरू हुआ व्यापार मेला शाम तक चला। करही सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे मेले में पहुंचे और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। आयोजक नेहा पटेल, दीक्षा जिराती एवं ज्योति अरविंद पाटीदार ने बताया कि महिलाओं को व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सहभागिता बढ़ा रही हैं और व्यापार के क्षेत्र में भी उन्हें आगे आने के अवसर मिलना चाहिए। नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष विशाल बागमार ने कहा कि पाटीदार समाज महिला संगठन द्वारा आयोजित यह पहल सराहनीय है। महिलाओं में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा और हुनर मौजूद है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा और व्यवसायिक क्षमता को लोगों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हैं। मेले में शामिल महिला दुकानदारों में उत्साह देखने को मिला। ग्राहकों और आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली और आयोजन की सराहना की। आयोजन ने महिलाओं की उद्यमशीलता और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत नहरगांव में सेवा सेतु शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित शासन की योजनाओं और सेवाओं की ग्रामीणों को मिली जानकारी, अन्नप्राशन, गोदभराई सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण

WhatsApp