Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – ओम सोनी

भवानीमंडी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी तथा नगर पालिका मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी सर्किल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने सहभागिता कर सर्वधर्म सद्भाव, सत्य और मानव कल्याण का संदेश दिया। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने बताया कि प्रार्थना सभा में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख धर्म से जुड़े धर्मगुरुओं ने अपने-अपने धर्मग्रंथों का पाठ किया। मुस्लिम धर्म से फरीद खान, ईसाई धर्म से संजय डेविड तथा सिख धर्म से दर्शन सिंह और गुरमुख सिंह ने प्रार्थना एवं विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान सभी ने मानव कल्याण के कार्यों में सहभागिता करने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष विनय आस्तौलिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, उपाध्यक्ष विनय आस्तौलिया, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, पूर्व चेयरमैन रामलाल गुर्जर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनिल मीणा, लोकेश गुप्ता, हकीम खान, मोहन मेघवाल, गणेश सालेचा, प्रमोद जैन पिंटू, आनंद काला, हरीश राठौर, डॉ. अहफाज खान, राधेश्याम काला, वरुण मीणा, कुशाल सोलंकी, महावीर जैन, डॉ. विकास पाण्डेय, हसीब चौधरी, विजय नाहर, मान सिंह जुझारू, प्रबल जैन, शीतल जैन, अविनाश परमार, भैरूलाल चौधरी, पवन मेघवाल, पीरूलाल मेघवाल, विक्की बैरवा, महेश चौहान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा ने किया।

Advertisement Box

फोटो – कार्यक्रम के दौरान उपस्थित धर्मगुरु एवं गणमान्यजन।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत नहरगांव में सेवा सेतु शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित शासन की योजनाओं और सेवाओं की ग्रामीणों को मिली जानकारी, अन्नप्राशन, गोदभराई सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण

WhatsApp