Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत नहरगांव में सेवा सेतु शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित शासन की योजनाओं और सेवाओं की ग्रामीणों को मिली जानकारी, अन्नप्राशन, गोदभराई सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण

Oplus_131072
Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – दिलीप नेताम

गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत गरियाबंद विकासखंड के ग्राम नहरगांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने अपनी आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 186 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं लाभ प्रदान किए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 4 माताओं की गोदभराई की रस्म कराई गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को सब्जी बीज मिनी किट वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं 3 हितग्राहियों को महतारी वंदन कार्ड प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा एक हितग्राही को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 2 हितग्राहियों को ब्रेल किट एवं 2 हितग्राहियों को सामान्य ट्रायसायकल प्रदान की गई। मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को मत्स्य जाल एवं आइस बॉक्स दिए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सौंपी गई। साथ ही स्व-सहायता समूह को उद्यम के लिए बैंक ऋण का वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा हितग्राहियों को श्रम कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा पशुधन विकास विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को मेडिसिन किट वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने कहा कि सेवा सेतु शिविर शासन और ग्रामीणों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं को गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष श्री राखीराम यादव, पूर्व विधायक श्री डमरूधर पुजारी, कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती रिशा ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp