
रिपोर्टर शरीफ शालीमार
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 3 अक्टूबर को NaCl रेस्टोरेंट में कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) का आयोजन किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से आयोजित इस CME में 100 से अधिक चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र सिंह ठाकुर एवं ईएनटी सर्जन डॉ. विकुल देशवाल ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। दोनों विशेषज्ञों ने अपने अनुभव एवं चिकित्सा ज्ञान के माध्यम से उपस्थित चिकित्सकों को उपचार की नवीन पद्धतियों एवं महत्वपूर्ण चिकित्सकीय पहलुओं की जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों के व्याख्यान के पश्चात चिकित्सकों के बीच विभिन्न चिकित्सा विषयों को लेकर ज्ञानवर्धक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। CME के माध्यम से चिकित्सकों को नई जानकारियों, आधुनिक उपचार पद्धतियों एवं चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से परिचित होने का अवसर मिला। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में चिकित्सकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर ज्ञानवर्धन, नवीन जानकारी साझा करने एवं आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान के महत्व पर भी चर्चा हुई।









