Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शाम होते ही गूंजते हैं संझा माता के गीत, दीवारों पर साकार होती लोककला की मनमोहक छटा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर लखन ठाकुर

ग्राम चोली। शाम ढलते ही गांव की गलियों में संझा माता के पारंपरिक गीतों की मधुर गूंज सुनाई देने लगती है। घरों की दीवारों पर गोबर और मिट्टी से बनाई गई संझा माता की आकर्षक आकृतियां लोककला की सुंदर छटा बिखेर रही हैं। यह सोलह दिवसीय लोकपर्व मालवा की लोकसंस्कृति, कला और पारिवारिक संस्कारों से गहराई से जुड़ा हुआ है। संझा पर्व के दौरान बालिकाएं और महिलाएं प्रतिदिन शाम को दीवारों पर संझा माता की अलग-अलग आकृतियां सजाती हैं। फूल, पत्तियां, रंगीन कागज, गोबर और प्राकृतिक सामग्री से तैयार इन आकृतियों में पारंपरिक लोककला की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर सामूहिक रूप से पारंपरिक गीतों का गायन किया जाता है। सुख-समृद्धि और पारिवारिक मंगल की कामना लोकमान्यता के अनुसार संझा माता का पर्व सुख-समृद्धि, पारिवारिक मंगल और सुखद दांपत्य जीवन की कामना से जुड़ा है। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से संझा माता की आराधना करती हैं, जबकि परिवार की महिलाएं घर-परिवार की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना करती हैं।

Advertisement Box

सोलह दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रतिदिन संझा की नई आकृति बनाई जाती है और उसके अनुरूप पारंपरिक लोकगीत गाए जाते हैं। इन गीतों में लोकजीवन, पारिवारिक रिश्तों, प्रकृति और सामाजिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिलती है।

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ रहा संझा पर्व

आधुनिक समय में संझा माता का पर्व लोकपरंपराओं और लोककलाओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है। शाम के समय बालिकाओं और महिलाओं का एक साथ बैठकर संझा बनाना, गीत गाना और पूजा-अर्चना करना सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ रहा है। सोलह दिनों तक चलने वाला यह पर्व ग्राम चोली के वातावरण में विशेष सांस्कृतिक रंग भर रहा है। दीवारों पर साकार होती संझा माता की आकृतियां और गूंजते पारंपरिक गीत मालवा-निमाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए हुए हैं।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई कल्पना की उड़ान, चित्रकला और भाषण में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शनजिलास्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता विद्यार्थियों के साथ खेल प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की CME में 100 से अधिक चिकित्सकों ने की सहभागिता हृदय एवं ईएनटी रोगों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया व्याख्यान, चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञानवर्धक संवाद

विकसित भारत’ का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त होकर मुख्यधारा से जुड़े : सांसद राहुल सिंह लोधी सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ, 32 ग्राम पंचायतों का किया गया निरीक्षण

WhatsApp