Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरसूद में रानी दुर्गावती जन्मोत्सव का प्रदेश स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री ने राजघरानों के वंशजों का किया सम्मान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मुकेश मालवीया

हरसूद। सोमवार को हरसूद में रानी दुर्गावती जन्मोत्सव का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न राजघरानों के 41 वंशजों की विशेष शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुए और बाद में कार्यक्रम स्थल पर उनका सम्मान किया।शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र विंटेज कारें रहीं। राजघरानों के वंशजों को विंटेज कारों में सवार कर लगभग दो किलोमीटर की शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी विंटेज कार की सवारी की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय की कार में बैठने का यह उनका पहला अवसर है। शोभायात्रा संत बुखारदास बाबा मेला ग्राउंड से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक, श्रीराम चौराहा एवं फिलगुड चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल बागेश्वर धाम पहुंची। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजघरानों के सभी वंशजों का सम्मान किया। आदिवासी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सुविधाओं पर जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके अध्ययन एवं भविष्य निर्माण के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। विद्यार्थियों को स्कूटर, लैपटॉप और बस सुविधा सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।मुख्यमंत्री से मांग करने पर मिलती हैं सुविधाएं : विजय शाह कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के सामने लंबा भाषण देने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उनके द्वारा क्षेत्र की आवश्यकताओं को सामने रखने पर मुख्यमंत्री कई सुविधाएं उपलब्ध करा देते हैं।विजय शाह ने बताया कि हरसूद क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और क्षेत्र के युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में आगे आ रहे हैं। 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 41 राजघरानों के वंशज शामिल हुए। उनके सम्मान में निकाली गई विंटेज कार शोभायात्रा ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया। लगभग दो किलोमीटर की यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राजघरानों के वंशजों का सम्मान किया गया। रानी दुर्गावती की स्मृति और उनके योगदान को याद करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेक्रो विज़न एकेडमी का शानदार प्रदर्शन बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक; अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

WhatsApp