Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सांदीपनि विद्यालय के छह विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन, इंदौर के लिए दल रवाना

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – विकास कसेरा

तराना। शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तराना के छह विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थी प्रतियोगिता में विद्यालय एवं तराना क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का दल इंदौर रवाना हुआ। विद्यालय के प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान ने मक्सी रेलवे स्टेशन से चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगिता स्थल इंदौर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विकासखंड खेल प्रभारी अबरार खान, खेल शिक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, गौरव नागर, नितिन चिंतामण, नेहा जाट सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement Box

 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी:

 

– कृष्णा चौहान

– सुहाना भाटी

– करण सोनगरा

– पायल कुसुमारिया

– जानफिरा मंसुरी

– पीयूष सोलंकी

प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थी कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स, रग्बी एवं मिनी गोल्फ जैसी खेल विधाओं में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थियों के चयन पर संयुक्त संचालक अन सिंह बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार खत्री, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह तोमर, संकुल प्राचार्य अशोक कुमार गहलोत, वरिष्ठ शिक्षक अभय कुमार नागर, प्रदीप कुमार देवड़ा, नवाब हुसैन सहित विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तराना क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेक्रो विज़न एकेडमी का शानदार प्रदर्शन बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक; अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

WhatsApp