
रिपोर्टर – शरीफ शालीमार
बुरहानपुर। सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और शहर का गौरव बढ़ाया। भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए। बालिका वर्ग में मेक्रो विज़न एकेडमी ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन बालिका वर्ग में आस्था सोइन ने अंडर-19 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। पृथ्वी मोरे ने अंडर-19 800 मीटर में रजत, पीहू कांदिया ने अंडर-17 डिस्कस थ्रो में रजत, अवनी केशरी ने अंडर-17 ट्रिपल जंप में रजत तथा अनन्या राय ने अंडर-19 ट्रिपल जंप में रजत पदक प्राप्त किया। संस्कृति श्रीवास्तव ने अंडर-14 शॉटपुट में कांस्य तथा श्रेया सिंह ने अंडर-19 3000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 4×400 मीटर रिले में दिसाक्षी, कृषिका, इशिता, भूमिका एवं हिमान्या की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में भी पदकों की उपलब्धि बालक वर्ग में शिवेंद्र पटेल ने अंडर-14 हाई जंप में रजत पदक, धैर्य चौहान ने अंडर-17 शॉटपुट में कांस्य तथा प्रत्येश वानखेड़े ने अंडर-14 शॉटपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 4×400 मीटर रिले में मान, कार्तिक, अर्णव एवं मोक्ष की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मेक्रो विज़न एकेडमी के खिलाड़ियों ने आगामी सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 15 अक्टूबर से किया जाएगा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं बुरहानपुर के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के संस्थापक आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, प्रबंधक कबीर चौकसे, प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, कोच लतिका शर्मा एवं शिरीष धामने तथा स्पोर्ट्स विभाग प्रमुख डॉ. अरुण शर्मा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।









