Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पश्चिमी राजस्थान में अकाल जैसे हालात, किसानों और पशुपालकों को राहत देने की जरूरत: अशोक गहलोत पंचायतीराज चुनाव को लेकर फलोदी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं किसान संवाद आयोजित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर वल्लभ लखेश्री

फलोदी। जिला कांग्रेस कमेटी फलोदी के तत्वावधान में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं किसान संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिमी राजस्थान में अकाल जैसी परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए किसानों एवं पशुपालकों को राहत प्रदान करने और उनकी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

Advertisement Box

 

कार्यक्रम में मो. सलीम नागोरी ने स्वागत भाषण देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने गहलोत सरकार के कार्यकाल में फलोदी को जिला बनाने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही किसानों और पशुपालकों से जुड़े मुद्दों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं पर अपने विचार रखे।

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद फकीर ने अपने संबोधन में किसानों, पशुपालकों और आमजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए राहत एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

पूर्व विधायक किशनाराम बिश्नोई ने सरकार की नीतियों और योजनाओं पर अपने विचार रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

विधानसभा प्रत्याशी प्रकाश छंगाणी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनें तथा पंचायतीराज चुनावों में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। पूर्व विधायक विजयलक्ष्मी विश्नोई ने ग्रामीण विकास, जनहित के विषयों और चुनावी तैयारियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने किसानों एवं पशुपालकों की समस्याओं, अकाल राहत, ग्रामीण विकास और रोजगार जैसे विषयों पर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंचने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम को श्रीमती कीर्ति सिंह भील, डॉ. प्रज्ञा छंगाणी, सोंग सिंह, गेबर सिंह, नंदकिशोर दहिया, रामचंद्र पवार, ओमप्रकाश राव, पार्षद अफजल, बस्तीराम मेघवाल, भैराराम मकवाना, महबूब कलर, रामलाल बिश्नोई, शीशपाल बिश्नोई, अभिषेक बिश्नोई, परसराम बिश्नोई, प्रेम सिंह राजपुरोहित, डॉ. नवल जोशी, अशोक व्यास, जितेंद्र सिंह, हजारीराम गोदारा, मोहम्मद अली, नंदकिशोर दईया, भास्कर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

 

इस अवसर पर कुंभ सिंह पातावत, मोमराज विश्नोई, जगदीश पालीवाल, मोहन गोदारा, गोपाल व्यास, अशोक बोहरा, सोमराज बिश्नोई, राहुल माली, याकूब मारवाड़, सुनील सोनी, श्रीमती कांता मुरली व्यास, महबूब खान, किरण मेघवाल, नीरू परिहार, अशोक मेघवाल, के.आर. मेघवाल, भंवरलाल सुथार, ललित चांडा, भंवर सेवादल, जाकिर खिलजी सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन वल्लभ लखेश्री ने किया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मां के दरबार में पहुंचीं ममता पाण्डेय, सादगी और आत्मीयता से जीता ग्रामीणों का दिल मिरवापुर में दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुईं ममता पाण्डेय, ग्रामीणों ने कप्तानगंज विधानसभा से विधायक के रूप में देखने की जताई इच्छा

WhatsApp