
रिपोर्टर: बी. एल. पटेल,
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले के समस्त नागरिकों को नवरात्रि एवं विजयादशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि शक्ति, भक्ति और आस्था के प्रतीक ये पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के साथ शक्ति, साहस, सकारात्मकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। वहीं विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और सदाचार की महत्ता को दर्शाता है।
उन्होंने जिलेवासियों से पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सभी नागरिकों को नैतिक मूल्यों को अपनाने, समाज में एकता बनाए रखने और शांति एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कलेक्टर ने आशा व्यक्त की कि नवरात्रि एवं दशहरा का यह पावन अवसर जिले में सुख-समृद्धि, खुशहाली और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करेगा।









