Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम नयाखेड़ा में कलश यात्रा, भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित शक्ति से सृजन अभियान के तहत ग्रामीणों और नवांकुर सखियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – डालचंद लोधी

नयाखेड़ा, रायसेन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था बाल उदय एवं जनकल्याण बाल विकास समिति भाड़ोंन के तत्वावधान में तथा नवांकुर संस्था प्रमुख पवन पटेल के सहयोग से रायसेन जिले के उदयपुरा विकासखंड के ग्राम नयाखेड़ा में नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण एवं शक्ति से सृजन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा, भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखियों, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की

Advertisement Box

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं कन्या पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात शक्ति से सृजन अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही वृक्ष पूजन एवं भूमि पूजन कर पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। आयोजन के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, सांस्कृतिक परंपराओं के संवर्धन और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष डालचंद लोधी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों को वृक्षों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के कार्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नवांकुर सखियों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे हर घर में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करेंगे तथा पौधों की देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण के अभियान को आगे बढ़ाने में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का सहयोग करेंगे।

यह आयोजन प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी, सामुदायिक सहभागिता और हरित ग्राम निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल रहा।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मां के दरबार में पहुंचीं ममता पाण्डेय, सादगी और आत्मीयता से जीता ग्रामीणों का दिल मिरवापुर में दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुईं ममता पाण्डेय, ग्रामीणों ने कप्तानगंज विधानसभा से विधायक के रूप में देखने की जताई इच्छा

WhatsApp