
Written by
Bureau Report
रिपोर्टर संतोष केरावत,
रतलाम, 19 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर नवमी के दिन कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया सपत्नीक कालका माता मंदिर पहुंचे। यहां आयोजित हवन एवं पूजन कार्यक्रम में उन्होंने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां अर्पित कर पूर्णाहुति संपन्न की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटेसरिया ने मां कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा।









